सीवान, फरवरी 17 -- जिला प्रशासन ने परीक्षा केन्द्र के आस-पास की फोटो स्टेट, चाय पान व किताब आदि की दुकानों को परीक्षा अवधि में पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केन्द्र के अंदर भी होगी कड़ी निगरानी। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा भवन के सामने व पीछे के परिसर का विडियो रिकॉर्डिंग करवाया जाएगा। पहली पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व यानि कि 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति...