फोटो स्टूडियो में लगी, आग लगने से आठ लाख का सामान जला
एटा, जून 3 -- रेलवे रोड स्थित एक फोटो स्टूडियो की दुकान में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिंधी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रेलवे रोड पर फोटो स्टूडियो के नाम से बड़ी हनुमानगढ़ी के सामने रेलवे रोड पर दुकान है। मंगलवार रात करीब तीन बजे दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने दुकानस्वामी सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार आग से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने से काउंटर, दो कैमरे, 60 पेन ड्राइव, दो हार्ड ड्राइव, दो लैपटॉप, दो डेस्कटॉप कंप्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.