देवरिया, मई 11 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार स्थित एक फोटो स्टूडियो के दुकानदार से मारपीट की गई। साथ ही दुकान में रखा प्रिंटर, लैपटाप समेत अन्य सामान तोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ापाकड़ कला निवासी भुवनेश्वर चौरसिया ने सुरौली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पकड़ी बाजार में उनकी फोटो स्टूडियो की दुकान है। 30 अप्रैल को सुरौली थाना क्षेत्र के यद्दूपरसिया निवासी सचिन यादव उसके भाई रमेश पुत्र साहब दुकान पर फोटो बनवाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान में रखे प्रिंटर, लैपटॉप और चार्जर थियेटर आदि सामान भी तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लो...