फोटो वॉक व बर्ड वॉचिंग का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, जून 8 -- पिथौरागढ़। नगर के तड़ीगांव में फोटो वॉक व बर्ड वॉचिंग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का मार्गदर्शन प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी, पक्षी व वन्यजीव फोटोग्राफर तपन पुनेठा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पक्षी अवलोकन की मूल बातें, वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार व प्रकृति को समझने और संरक्षित करने में फोटोग्राफी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया, और उनके व्यवहार को समझने का प्रयास किया। बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रकृति के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना, अवलोकन क्षमता विकसित करना व फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के माध्यम से पर्यावरण को समझने का अवसर प्रदान करना था। यह भी पढ़ें- बेतला में दो दिनी खास जंगल कैंप अन्वेषण की शुरुआत 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.