फोटो-वीडियो वायरल कर महिला को धमकी,तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बेटी की फोटो और वीडियो को अश्लील तरीके से एडिट कर वायरल करने और अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके व्हाट्सएप पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आ रही हैं। आरोप है कि कॉल करने वाले लोग गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला के मुताबिक, इसी दौरान उसकी बेटी की फोटो और वीडियो को अश्लील तरीके से एडिट किया गया और उसे इंस्टाग्राम की अलग-अलग आईडी से वायरल किया जाने लगा। फोटो और वीडियो वायरल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.