आगरा, मार्च 18 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवती को युवक ने बातों में फंसा कर पहले दोस्ती की। फिर फेसबुक हैक कर उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने लगा। युवती डर गई। आरोपित ने लाखों रुपये और गहने हड़प लिए। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित कृष गुप्ता, नीरज गुप्ता और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित बेटी के स्कूल का ही छात्र रहा है। स्कूलिंग पूरी करने पर बेटी कोचिंग जाने लगी। जहां आरोपित ने बेटी को बातों में फंसा लिया। दोस्ती कर ली। बेटी की फेसबुक आईडी हैक कर फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। बेटी आरोपित के चुंगल में फंसती चली गई। आरोपित बेटी से लगातार पैसे मांगने लगा। लोक लज...