फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल
फतेहपुर, जुलाई 25 -- फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता ने पूर्व प्रेमी और उसकी पत्नी पर निजी फोटो वायरल करने, ब्लैकमेल करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से उसकी निजी फोटो उसके पति के दोस्त के मोबाइल पर भेजी गई। जानकारी करने पर नंबर पूर्व प्रेमी सरवन और उसकी पत्नी का था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह से पहले प्रेम संबंध के दौरान उसकी जानकारी के बिना फोटो ली गई थीं। अब आरोपी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.