प्रयागराज, मई 10 -- थाना क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार, साहिबगंज निवासी अनुज साहू से इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया से युवती की तस्वीरें लेकर एआई तकनीक की मदद से उन्हें आपत्तिजनक रूप में तैयार किया और कई रिश्तेदारों को भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनुज साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- एआई से अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने का आरोप यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को ब्लैकमेल कर मांगी दस लाख की रंगदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.