रामपुर, अप्रैल 26 -- शाहबाद। फोटो वायरल करने के पुराने विवाद में युवती के घर में घुसकर पथराव किया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, करीब 25 दिन पहले उसकी बेटी दुकान पर बैठी थी। उस दौरान गांव के गौरव ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। उस वक्त ग्रामीणों ने आपसी समझौता करा दिया। आरोप है कि शनिवार सुबह गौरव और जयप्रकाश घर में घुस आए। दोनों ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके। साथ ही युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसकी वीडियो भी पीड़ित पक्ष के पास सुरक्षित है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.