फोटो वायरल करने की धमकी से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दिए जाने से आहत 19 वर्षीय युवती ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस का रहने वाला सचिन उसकी पुत्री को काफी समय से परेशान करता था। शुक्रवार शाम वह उनके घर पहुंच गया और बेटी को परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसने कहा कि उसके पास उसकी कुछ फोटो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। ये फोटो सभी को दिखाकर परिवार और युवती को बदनाम कर देगा। आरोप है कि इसके बाद सचिन के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.