फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव की रहने वाली है। पीड़िता की शादी 2025 को दिल्ली निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये नगद और कार की मांग शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पति ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.