फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गोंडा निवासी युवक पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने तथा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित दुल्लापुर गांव निवासी रामजनम पिछले करीब एक माह से उसे व उसके पति को विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। आरोपी अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप आरोपी ने महिला की फोटो को संपादित कर आपत्तिजनक स्वरूप में तैयार करने की बात कहते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.