रामपुर, मार्च 30 -- नगर की महिला से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो, फोटो खींचकर रुपये मांगने पर फोटो वायरल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की महिला द्वारा शुक्रवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि नगर की एक मस्जिद के पीछे निवासी युवक द्वारा घर में घुसकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए । उसी दौरान अश्लील वीडियो, फोटो खींच लिए। बाद में आरोपी रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा था। जिस पर पीड़िता से एक लाख पैसठ हजार रुपये ले लिए थे। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुएव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जामा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.