फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश
उन्नाव, जून 7 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मोहल्ला राजाबाजार निवासी रोहित पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री को धमकाने और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आरोपी की पहचान उसकी पुत्री से दो वर्ष पूर्व एक वैवाहिक कार्यक्रम में हुई थी, जिसके बाद वह मोबाइल पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि 20 मई को रोहित बाइक से उनके घर पहुंचा और किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और मोबाइल में मौजूद कथित अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत करने पर आरोपी ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भवन मौर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.