मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अंकपत्र में गड़बड़ फोटो होने पर उसे छात्रों को नहीं दिया जाएगा। इंटर 2026 के छात्र-छात्राओं के भेजे गए अंकपत्र को लेकर यह निर्देश सभी इंटर स्तरीय स्कूल-कॉलेजों के प्रधान को दिया गया है।इंटर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का अंकपत्र और प्रोविजनल प्रमाणपत्र के साथ क्रॉस लिस्ट भी भेजा गया है। सभी शिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्देश मिला है कि यदि किसी छात्र-छात्रा के अंकपत्र में त्रुटिपूर्ण फोटो हो या फोटो छपा ही नहीं हो तो ऐसे अंक पत्र को नहीं दिया जाएगा।त्रुटिपूर्ण अंकपत्र को 10 जून तक हर हाल में करना होगा जमास्कूल-कॉलेज के प्राचार्य त्रुटिपूर्ण अंकपत्र संबंधित साक्ष्य के साथ फॉरवार्ड कर समिति के कार्यालय में जमा करेंगे। 10 जून तक इसे हर हाल में जमा कर देना है। ताकि, इसमें...