इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। बाहुरी की एक महिला के नाम पर आवंटित प्लॉट को फोटो बदलकर और अंगूठा लगाकर हड़प लिया गया। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बढ़पुरा क्षेत्र के बाहुरी निवासी अमर कुमारी ने बताया कि उन्होंने सहकारी आवास समिति लिमिटेड से 24 फरवरी 1992 को प्लॉट संख्या 10 का आवंटन कराया था। बाद में 19 मई 1999 को दिनेश तिवारी ने प्लॉट का पट्टा उनके नाम कर दिया, इसके बाद उन्होंने प्लॉट की नींव भी भरवा दी थी। वह गंगानगर राजस्थान में रह रही थीं। उन्हें जानकारी मिली कि उनके प्लॉट का किसी ने फर्जी बैनामा करा लिया है। यह भी पढ़ें- जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर जमीन हड़पने का प्रयास सूचना पर उन्होंने तहसील में जांच कराई। पता चला कि गांव की एक महिला ने खुद को अमर कुमारी उर्फ अन्नपूर्णा...