हमीरपुर, मार्च 30 -- राठ। उरई रोड पर अमगांव गांव स्थित महाविद्यालय के पास अन्ना मवेशी से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरिया थानाक्षेत्र के अलकछवां गांव निवासी जयदेव ने बताया कि 60 वर्षीय पिता मदन गोपाल पांचाल को गांव का शिवकुमार कार से अपने साले हरेंद्र का इलाज करने के लिए राठ ले गए थे। उनके साथ साले की पत्नी व दो पुत्र भी थे। हरेंद्र कार चला रहा था। रविवार की रात तकरीबन 10 बजे अमगांव गांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास सड़क पर अचानक अन्ना मवेशी आ गया। जिससे कार टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पिता मदन गोपाल को उपचार के ब...