संभल, मार्च 28 -- शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव दो अप्रैल को धूमधाम से मनेगा, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा संभल, संवाददाता। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी धाम पर दो अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय भव्य हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंथन किया गया। मंदिर परिसर में कमेटी के सदस्यों ने बैठक की और कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी।बालाजी मंदिर पर गत वर्षों की भांति 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। गुरुवार को श्री बालाजी महाराज का तिलक उत्सव किया जाएगा और फिर विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी। मंदिर के महंत हरिओम सिंह ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। डब्लू सिंह, अमन सिंह, श्याम सिंह, जितें...