नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का केंद्र रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर साथ नजर आए और इस बार अंदाज कुछ अलग था। दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस ओबीसी काउंसिल की बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी। जिस रिश्ते को अक्सर खटास और दूरी के चश्मे से देखा जाता रहा, वहां इस मुलाकात में गर्मजोशी, हल्का-फुल्का मजाक और सहजता साफ झलकती नजर आई।एंट्री से ही बन गया माहौल बैठक स्थल पर सचिन पायलट पहले पहुंच चुके थे। जैसे ही उन्हें अशोक गहलोत के पहुंचने की सूचना मिली, वे खुद गेट पर रुक गए। गहलोत जैसे ही गाड़ी से उतरे, दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। यह महज औपचारिक अभिवादन नहीं था, बल्कि उसमें अपनापन भी नजर आया। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.