हाथरस, मार्च 26 -- सादाबाद। सादाबाद के गांव रमचेला की महिला यूट्यूबर और उसके पति से बाइक सवार तीन लोगों ने अभद्रता की। उसके पति के साथ मारपीट कर डाली। बाइक सवार दम्पति के साथ फोटो खिचवाने की जिद कर रहे थे। इंकार करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। जयप्रकाश निवासी गांव रमचेला अपनी पत्नी पूनम और बच्चों के साथ गांव से खंदौली दावत खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी कार के बराबर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। जब जयप्रकाश ने गाड़ी नहीं रोकी तो आरोपियों ने बाइक कार के आगे लगाकर उन्हें जबरन रुकवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि कार रुकते ही युवकों ने उनकी पत्नी पूनम चौधरी के साथ अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर खींचतान की। विरोध करने पर जयप्रकाश के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर दं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.