फोटो कैप्शन::आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारों का मेला
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- ऑस्ट्रेलिया के मिलड्यूरा शहर में आयोजित होने वाला 'बैलून्स ओवर मिलड्यूरा' बेहद लोकप्रिय हॉट एयर बैलून फेस्टिवल है। इस साल यह फेस्टिवल 4 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक मनाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े हॉट एयर बैलूनिंग आयोजनों में से एक है। इस उत्सव के दौरान 'ऑस्ट्रेलियन बैलून फेडरेशन हॉट एयर बैलून ग्रैंड प्रिक्स'का राउंड-2 आयोजित किया जाता है। इसमें ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर के टॉप और एलीट पायलट अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष का यह आयोजन और भी खास था क्योंकि पोलैंड में होने वाली आगामी 'वर्ल्ड हॉट एयर बैलून चैंपियनशिप' से पहले शीर्ष पायलटों के लिए खुद को परखने और कड़े अभ्यास करने का यह एक शानदार मौका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.