फोटो कैप्शन::आसमान में रंगों की शानदार प्रदर्शनी
नई दिल्ली, जून 7 -- कजाकिस्तान के अल्माटी इलाके में इस वक्त'कजाकिस्तान इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल' मनाया जा रहा है। मध्य एशिया और उसके बाहर से पायलट और दर्शक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। इस साल के फेस्टिवल में 29 हॉट एयर बैलून शामिल हैं, जिनमें कई आकर्षक और खास डिजाइन वाले बैलून भी हैं। इसमें उल्लू के आकार का विशाल बैलून खास आकर्षण का केंद्र है। कजाकिस्तान, जर्मनी, किर्गिस्तान, मंगोलिया, रूस और उज्बेकिस्तान के पायलट इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट ने इस इलाके को एविएशन के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बना दिया है। यह भी पढ़ें- फोटो कैप्शन: लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए फूलों का त्यौहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.