बलिया, मार्च 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कटहल नाले के विकास एवं सुन्दरीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यदायी संस्था जल निगम (नगरीय) की इकाई कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) ने अभिलेखों और फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।अधिकारियों ने बताया कि परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग दो किमी लंबे कटहल नाले के विकास कार्य में से 1.5 किमी हिस्से का कार्य क्लियर किया जा चुका है। परियोजना के तहत नाले के दोनों किनारों पर बोल्डर पिचिंग, जियो सेल मेम्बरिंग सिस्टम, सरफेस पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं हार्टिकल्चर, बैरियर, फसाद, सोलर लाइटिंग और मियावाकी फॉरेस्ट जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.