फोटो-ऑपरेशन या फूड सेफ्टी? जयपुर में 1300 किलो माल सीज, 450 किलो नष्ट; नोटिस देकर खानापूर्ति
नई दिल्ली, जून 13 -- प्रदेश में चल रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की एक बड़ी कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग ने गोल्यावास स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर 1300 किलो खाद्य सामग्री सीज करने और 450 किलो एक्सपायरी माल नष्ट करवाने का दावा किया, लेकिन कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने मैसर्स आइकर्ट पर कार्रवाई की। विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में गंभीर अनियमितताओं, एक्सपायरी उत्पादों और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का दावा किया गया। लेकिन जब कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी गई तो जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जवाबदेही डालते नजर आए।गड़बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.