जौनपुर, अप्रैल 28 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रयागराज जनपद निवासी आशु तिवारी पर फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने मंगलवार को नेवढ़िया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते तीन-चार महीनों से आरोपी उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से उसके रिश्तेदारों के व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है, जिससे उसे मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आशु तिवारी, निवासी ग्राम बैजन्टी पोस्ट नेदुआ, जिला प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.