फोटो : महापौर ने दारागंज में किया वाटर कूलर का लोकार्पण
प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने दारागंज पुलिस चौके के पास स्थापित नए वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक शुद्ध एवं ठंडा पेयजल पहुंचाना है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। शहर के 15 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नए वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इन वाटर कूलरों से प्रतिदिन हजारों नागरिकों, श्रद्धालुओं, यात्रियों और राहगीरों को लाभ मिलेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में सुभाष चंद्र वैश्य, तीर्थराज पांडेय, यश विक्रम त्रिपाठी, राघवेंद्र कुशवाहा, भारत निषाद, राहुल सिंह राणा, राहुल कुशवाहा, नितिन दूबे, राजवाह पाठक, जलकल के महाप्रबंधक संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता संदीप उपाध्याय आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.