भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन भागलपुर संग्रहालय के अंग संस्कृति भवन में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में दृश्य एवं प्रदर्श कला प्रतियोगिता, विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के 253वें स्थापना दिवस के प्रथम दिन प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्काउट गाइड एवं कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने रवाना किया। प्रभातफेरी का समापन भागलपुर संग्रहालय में किया गया। जहां बच्चों के साथ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कला-संस्कृति एवं इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।...