मुरादाबाद, मई 15 -- तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिसमें "इन्नोवेशंस इन स्मार्ट एंड सस्टेनेबल इंजीनियरिंग" विषय पर आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईसीआईएसएसई में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल विकास के लिए इंजीनियरिंग में मल्टीडिसिप्लिनरी एप्रोच को अनिवार्य बताया। सम्मेलन में 62 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सचिन माहेश्वरी ने कहा कि औद्योगिक कचरे को बिना प्रोसेसिंग नदियों में डालना खतरनाक है। उन्होंने बढ़ती औद्योगिक जरूरतों और इलेक्ट्रिक वाहनों के कारण ऊर्जा मांग बढ़ने की बात कही। एमएनएनआईटी प्रयागराज के प्रो. आशीष कुमार सिंह ने सस्टेनेबिलिटी के लिए पाठ्यक्रमों में बदलाव पर जोर दिया। स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के...