मुरादाबाद, मई 15 -- नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती करते हुए यातायात विभाग ने 70 लोगों के चालान काटे हैं। यातायात पुलिस ने हाल ही में अभियान चलाकर 70 वाहनों के चालान काटे हैं। इनमें अधिकांश दोपहिया वाहन शामिल रहे। वहीं आरटीओ विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 70 स्कूल वाहन अनफिट पाए गए हैं। इसके बावजूद ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...