फोटो। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से विमलेंद्र ''''विमल'''' बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए विमलेंद्र 'विमल' को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। संगठन के अनुसार 19 से 21 जुलाई तक लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान, इच्छुक प्रत्याशियों के निवेदन तथा जिला अध्यक्षों व जिला मंत्रियों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशी का चयन किया गया। संगठन ने विश्वास जताया कि विमलेंद्र शिक्षक हितों की प्रभावी आवाज बनेंगे। विमलेंद्र वर्ष 1992 में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और 1998 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की सक्रिय राजनीति से जुड़े। उन्होंने संघर्ष समिति के संयोजक, अंबेडकर शिक्षक संघ के जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष, प्रांतीय कार्यकारी सदस्य, प्रदेश मंत्री तथा वर्तमान में प्रदेश कार्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.