फोटो। नशे से दूर रहकर युवा स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं
मुरादाबाद, अगस्त 12 -- चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन किया गया। इसके तहत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने नशे से होने वाली शारीरिक व मानसिक हानियों को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया। जिला मद्य निषेध अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि नशीले पदार्थ शुरुआत में शौक या तनाव दूर करने का साधन लगते हैं, लेकिन अंततः विनाश की ओर ले जाते हैं। प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर ने कहा कि नशे की लत युवाओं को लक्ष्य और सपनों से दूर करती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशेष कुमार शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता सिंह, कृष्ण मोहन, नकुल कुमार और पवन पाल रहे। भाषण में नितिन सैनी प्रथम, मौ हयान द्वितीय और लकी सिंह तृतीय रहे। निबंध में यश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.