मुरादाबाद, मई 22 -- ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में पहल करते हुए एमआईटी मुरादाबाद ने शुक्रवार को "नो व्हीकल डे" और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का निर्णय लिया है। संस्थान में अब शनिवार को अवकाश रहेगा तथा प्रत्येक शुक्रवार को छात्र, शिक्षक और कर्मचारी इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों से संस्थान पहुंचेंगे। पेट्रोल-डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने बताया कि बढ़ते ऊर्जा संकट और प्रदूषण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कार और बाइक पूल को भी अनिवार्य किया गया है, जबकि फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और अतिथि व्याख्यान ऑनलाइन आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- नो व्हीकल जोन अभियान को सफल बनाने की अपील संस्थान के चेयरमैन वाईपी गुप्ता, फाउंडर चेयरमैन सुधीर गुप्ता, सेक्रेटरी आदर्श कुमार ...