गया, अप्रैल 19 -- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के भौतिकी विभाग की ओर से ''फोटोनिक चिप्स फॉर न्यूट्रल एटम क्वांटम कंप्यूटिंग'' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जर्मनी के हीडलबर्ग विश्वविद्यालय के किर्चॉफ इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स से जुड़े न्यूरोमॉर्फिक क्वांटम फोटोनिक्स समूह के शोधकर्ता संजीत कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। व्याख्यान में संजीत कुमार ने बताया कि किस प्रकार प्रकाश (फोटोनिक्स) और न्यूट्रल एटम्स का उपयोग करके शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने फोटोनिक चिप्स के निर्माण, उनकी चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अपने वर्तमान शोध कार्य के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें यूवी लाइट के माध्यम से एटम्स को नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.