वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में शुक्रवार को 'स्टिल : फ्रेम्स ऑफ काशी' फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि डीसीपी प्रमोद कुमार के साथ विशिष्ट अतिथि दृश्य कला संकाय प्रमुख डॉ. उत्तमा दीक्षित और वरिष्ठ छायाकार अखिलेश मिश्रा रहे। एमएफए के छात्र अक्षत मिश्रा की इस प्रदर्शनी में 12 थीम पर 65 फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें 'मसान की होली' और काशी की आध्यात्मिकता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी 18 अप्रैल तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। यह भी पढ़ें- एनजीबीयू छात्रों का वाराणसी शैक्षणिक भ्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.