भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में फोटोग्राफी क्लास के पहले बैच का शुभारंभ किया गया। फोटोग्राफी क्लास के प्रशिक्षक के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने अपनी भूमिका निभाते हुए सभी को फोटोग्राफी कला एवं इसके विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षुओं को अवगत करा रहे हैं। अंकित रंजन ने बताया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में लगातार विविध प्रकार के रचनात्मक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्य का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में फोटोग्राफी प्रशिक्षण की भी पहल की गयी है। ऑनलाइन मध्यम से आवेदन जमा करने एवं चयन परीक्षा पास कारण के उपरांत इसके पहले बैच में कुल 35 प्रशिक्षुओं ने नामांकन कराया है। यह भी पढ़ें- फोटोग्राफी क्लास का पहला बैच शुरू प्रशिक्षण कार्य सप्ताह में त...