फोटोग्राफर हत्याकांड में फरार प्रॉपर्टी डीलर की तलाश जारी
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा और तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद धूमनगंज पुलिस अब वांछित प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में जुट गई है। फाफामऊ के विपिन शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही हैं। दस अगस्त को आलोक गुप्ता की उसके ही दोस्त शुभम तिवारी ने अपने दो साथी शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नीले रंग के ट्रॉली बैग में भरकर रीवा के सुहागी पहाड़ी से फेंक दिया था। करीब तीन सप्ताह बाद पुलिस ने गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- हत्या के बाद कमरे की धुलाई व सफाई, दूसरे दिन ठिकाने लगाई लाश गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पिस्टल और कार मुहैया कराने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.