फोटोग्राफर से एक लाख की ठगी
फरीदाबाद, जुलाई 31 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने 5जी नेटवर्क अपग्रेड कराने का झांसा देकर 70 वर्षीय फोटोग्राफर का मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 निवासी पीड़ित फोटोग्राफर ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह फोटोग्राफी का कार्य करते हैं। पांच जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मोबाइल नेटवर्क कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। उसने उनसे कहा था कि उनका मोबाइल 5जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जाना है। आरोपी ने उन्हें फोन पर ही कुछ सेटिंग्स करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसके बताए अनुसार मोबाइल की सेटिंग बदल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.