प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। दो साल पहले आयोजित समारोह की फोटो, वीडियो न देने से नाराज युवक ने फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। गले और चेहरे पर गंभीर घाव करने के साथ उसकी जीभ काटने का प्रयास किया। इस प्रयास में उसका होंठकर कट गया। घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव निवासी 30 वर्षीय अमरजीत सरोज फोटोग्राफी करता है। गांव के ही राकेश कुमार सरोज ने दो साल पहले अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो खींचने के लिए उसे बुक किया था। अब तक वह फोटो और वीडियो नहीं दे सका। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अमरजीत शुक्रवार शाम खेत से लौट रहा था तो राकेश सरोज ने अपने एक साथी के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.