फोटोग्राफर के कैमरे और उपकरण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
भागलपुर, अगस्त 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के एक होटल से गेस्ट के सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, असम से प्री-वेडिंग फोटोग्राफी असाइनमेंट के सिलसिले में भागलपुर आए दो फोटोग्राफरों के साथ ठगी और चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित फोटोग्राफर महती ता-मजोर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक निजी होटल के कमरे से उनके करीब 5 लाख रुपये मूल्य के महंगे कैमरे और फोटोग्राफी उपकरण चोरी हो गए हैं। पीड़ित महती ता-मजोर और उनके साथी कुलाजीत दास ने बताया कि उनलोगों को 10 अगस्त को भागलपुर बुलाया गया था। होटल पहुंचने के बाद वे अपने उपकरण कमरे में रखकर बाहर गए थे और लौटने पर ताला टूटा मिला। चोरी हुए उपकरणों में निकोन जेड कैमरा बॉडी, लेंस, और महंगे लेंस शामिल हैं। जीरोमाइल थाना की पुलिस इस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.