फोटोग्राफर की मौत मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, मई 14 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव का 22 वर्षीय आनंद पुत्र सुत्तीलाल वैवाहिक समारोहों में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता था। बुधवार की रात वह किसी के यहां रिकॉर्डिंग करने अपने सहयोगी रावेंद्र निवासी झड़ियन का पूरा के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में मेड़ुआ सलेमपुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में आनंद की मौत हो गई थी। जबकि, साथ रहे उसके साथी का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई अभिषेक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.