आरा, अप्रैल 9 -- आरा। बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर का दूसरा स्थापना दिवस शहर के एक होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुदामा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में फोटोग्राफी समाज की हर घटना को दिखाने का सशक्त माध्यम है और नई तकनीकों के साथ इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। मौके पर सीनियर फोटोग्राफरों व पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान फुजीफिल्म की ओर से कैमरा वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षक अरितरो दास ने फोटोग्राफरों को नई तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, पटना अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास समेत कई अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदीप कुमार रंजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयंत ओझा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...