मुरादाबाद, मई 21 -- गुरुवार को नगर निगम ने डिप्टी गंज से झब्बू का नाला तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगह निगम टीम से लोगों की नोकझोंक भी हुई। सड़क किनारे बड़े-बड़े रैंप को भी तोड़ दिये। आधा दर्जन से अधिक लोगों के चालान भी काटे गए। नो पार्किंग में खड़ी एक कार को भी उठाकर निगम कैंप कार्यालय लाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...