मुरादाबाद, अगस्त 27 -- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण में टीएमयू के छात्र-छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में खेल शक्ति और युवा शक्ति को जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करना भारत का सपना है। उन्होंने युवाओं से खेलों में भागीदारी बढ़ाने और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पीएम ने युवाओ से किया संवाद, सुझाव पर खेल जग...