फोटो:::: मकान के लालच में चाचा ने बेटे संग की भतीजे की हत्या
संभल, जून 22 -- - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल बहजोई, संवाददाता। दो दिन पहले पवांसा गांव में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक प्रवेंद्र राघव आत्महत्या का नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का शिकार हुआ था। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मकान के विवाद में चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर पहले प्रवेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को कमरे में फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली बहजोई के पवांसा निवासी 22 वर्षीय प्रवेंद्र राघव 20 जून को अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.