मुरादाबाद, सितम्बर 18 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी की दोनों इकाइयों ने ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चेतना जागृत करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना था। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि नशा व्यक्ति के तन-मन के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा अपनी क्षमता का उपयोग पढ़ाई, खेल, कौशल, नवाचार और समाजसेवा में करें तो विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल और शिवानी गुप्ता ने किया। इस अ...