फोटो::::वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धूम
मुरादाबाद, मार्च 29 -- एसएस कान्वेंट स्कूल, पूनम विहार खुशहालपुर में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर रामवीर सिंह रहे। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य नविता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने नृत्य जैसे काली माता, शिव तांडव, कृष्ण लीला, रामायण व झांसी की रानी जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर रक्षंदा, ओमप्रकाश शास्त्री, मनोज गुप्ता, दिनेश, राजेश कौशिक, देवराज सिंह चौहान, आचार्य राजेश शर्मा, प्रबंधक श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.