मुरादाबाद, जून 17 -- मुरादाबाद। 24 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के तत्वावधान में सीएटीसी- 95 कैंप आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में संचालित हो रहा है। यह कैंप 17 जून से 26 जून तक चलेगा। कैंप कमांडेंट कर्नल अमित गणेश ने बताया कि इस कैंप में विभिन्न कॉलेजों से आए लगभग 550 कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। कैंप के दौरान कैडेट्स को एकता और अनुशासन, ड्रिल, फायरिंग, मानचित्र अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, बैस्ट कैडेट सलेक्शन और ड्रोन प्रशिक्षण सहित सैन्य प्रशिक्षण किया जाएगा। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा, कैप्टन डॉ. राजीव चौहान, ले. ओम प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर प्रदीप भट्ट, सेकंड ऑफिसर सतीश कुमार सिंह, फर्स्ट ऑफिसर राजीव कुमार, सीटीओ शनि कुमार, सूबेदार सुनील कुमार एवं नायब सूबेदार सुबिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...