फोटो::::::::केडीआरसी में मनाया गया रक्तदान दिवस महोत्सव, 32 यूनिट ब्लड किया इकट्ठा
मुरादाबाद, जून 14 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल हॉस्पिटल, हार्ट एवं न्यूरो सेंटर की ओर से विश्व रक्तदान दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी छात्र एवं चिकित्सकों ने उत्साह से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 32 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। पैथोलॉजिस्ट डॉ. पराग अग्रवाल ने रक्तदान का महत्व समझाया और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं भागीदारी से अवगत कराया। इस दौरान सभी ने मिलकर रक्तदाताओं की एक लंबी श्रृंखला बनाई और रक्तदान किया। निदेशक डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा, जीत सिंह, डॉ. रोमिल सिंघल, मदन कुमार, हेनरी एवं चिकित्सक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस: रेडक्रॉस और लाइंस क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.