मेरठ, जून 19 -- मेरठ। गर्मी में बिजली संकट लोगों की परेशानियों का सबब बना हुआ है। 33केवी बिजली आपूर्ति लाइन में बुधवार रात में फॉल्ट होने एवं तार टूटने के कारण पांच बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हुई। कई इलाकों में चार से छह घंटे तक बिजली गुल रही। रात में भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को भी दिन में कई इलाकों में फॉल्ट एवं मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोदीपुरम बिजलीघर में ट्रांसफार्मर चार्जिंग के चलते करीब आधा घंटा बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इसके अलावा मोदीपुरम से सोफीपुर आ रही 33 केवी बिजली आपूर्ति लाइन में फॉल्ट हो गया। यह भी पढ़ें- बिजली बंद होने पर रात्रि में लोगों ने घेरा राधिका विहार बिजलीघर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो फॉल्ट नहीं मिला। अंडरग्राउंड फॉल्ट मिला, जिसे बा...