कानपुर, अप्रैल 11 -- चकेरी। महाराजपुर के सुभौली गांव में ग्यारह हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान हरी लाल पुत्र हीरालाल तथा सुरेंद्र पुत्र हीरालाल ने बताया कि विद्युत लाइन खेतों में बिल्कुल नीचे से निकली है। कई बार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया, इसकी वजह से हमेशा यहां पर खतरा बना रहता है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली जिससे तीन बीघे गेहूं की फसल को राख कर दिया। किसानों ने बताया कि सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है अभी तक कोई भी प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...